
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 15 अगस्त से पूरे देश में फास्टैग एनुअल पास लागू कर दिया है। लॉन्च के पहले ही दिन इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और शाम 4:30 बजे तक करीब 1.2 लाख यूजर्स ने पास खरीदा और एक्टिवेट किया। एनुअल पास की कीमत ₹3000 है और यह या तो एक साल तक या 200 टोल प्लाजा क्रॉस करने तक वैलिड रहेगा। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि बार-बार रीचार्ज की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा केवल नॉन-कमर्शियल वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए है और सिर्फ नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे पर ही लागू होगी। इसे राजमार्गयात्रा ऐप, NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट से एक्टिव किया जा सकता है। पेमेंट के दो घंटे के अंदर पास चालू हो जाता है। देशभर में 8 करोड़+ फास्टैग यूजर्स हैं और 98% पहुंच के साथ इस नए एनुअल पास से हाईवे यात्रा और ज्यादा सस्ती व बिना रुकावट वाली हो जाएगी।

