
इस्कॉन मंदिर के प्रांगण में कई भक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे उपायुक्त मनीष कुमार सहित कई पदाधिकारी सहित समाजसेवी शामिल हुए। आयोजित कार्यकम में भाग लेने वाले बच्चो क़ो सभी पदाधिकारियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंदिर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण रास बिहारी की प्रतिमा के दर्शन पूजन उपायुक्त ने सपरिवार किया। मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।मंदिर परिसर में आयोजित भजन कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। उपायुक्त को प्रभु सत्यवाग ने किया अंगवस्त्र व गीता देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर पाकुड़ रेलवे कॉलोनी के बागतीपाड़ा में मां मनसा की पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 17 अगस्त को हर साल मां मनसा की पूजा अर्चना की जाती है जिसमें कई प्रखंडों से हजारों श्रद्धालु आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

