
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म का बड़ा ऐलान किया। पीएम ने कहा कि इस दिवाली तक आम लोगों को बड़ा तोहफ़ा मिलेगा, क्योंकि ज़रूरी चीज़ों पर टैक्स में भारी कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में सरकार ने जीएसटी में बड़े सुधार किए हैं और अब समय आ गया है इसे नए सिरे से रिव्यू करने का। इसके लिए हाई पावर टास्क फोर्स गठित की गई है जो आने वाले महीनों में वैश्विक मानकों और भारत @2047 विज़न के अनुरूप सुधारों को लागू करेगी। पीएम मोदी ने किसानों के योगदान को भी सराहा और कहा कि भारत की ताक़त है – 👉 “दाम कम, दम ज़्यादा” यानि उत्पाद सस्ते हों लेकिन क्वालिटी और दम सबसे ज़्यादा हो।

