अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में मुलाकात की. इस मुलाकाल में युद्ध रोकने पर अभी सहमति नहीं बन पाई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच बातचीत सार्थक रही. ट्रंप ने कहा कि उन्हें अभी रूसी तेल खरीदने वाले देशों जैसे चीन पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि वह ‘दो या तीन सप्ताह में’ इस मुद्दे पर फिर से विचार कर सकते हैं. टैरिफ के बारे में ट्रंप ने कहा कि आज जो हुआ,

उसके कारण मुझे लगता है कि इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. अब, मुझे शायद दो या तीन हफ्ते या उसके बाद इसके बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन अभी हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें रूसी तेल खरीदारों के संदर्भ में कहीं.

