
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि वाजपेयी जी का समर्पण और सेवा भाव विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा देता रहेगा। ‘सदैव अटल’ स्मारक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्हें आर्थिक सुधारों एवं राष्ट्र के विकास की दिशा देने का श्रेय दिया जाता है।

