मुंबई में शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, सेंट्रल लाइन पर 15 मिनट और हार्बर लाइन पर 15–20 मिनट की देरी हो रही है। सायन से कुर्ला ट्रैक तक पानी भर गया है। शहर के कुर्ला, घाटकोपर, भांडुप और वर्ली जैसे निचले इलाकों में जलभराव से यातायात बाधित है। मिलन

सब-वे और गांधी मार्केट में कई फीट पानी भर गया है, जबकि SCLR ब्रिज के पास भी भारी जलभराव हुआ है। आईएमडी ने मुंबई सहित पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

