झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। 2 अगस्त को आवास पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और ब्रेन हेमरेज हुआ था। एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाकर इलाज कराया गया, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा

एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उसे घाटशिला स्थित आवास ले जाया जाएगा। अगस्त माह झारखंड की राजनीति के लिए दुखद रहा—4 अगस्त को शिबू सोरेन का निधन और 15 अगस्त को उनके दशकर्म के दिन ही रामदास सोरेन भी चल बसे।

