डीपीएस के प्रांगण में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान से की,इसके उपरांत विद्यालय के चारों सदनों ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी।विद्यालय के चारों सदनों एडवेंचर, कैलिबर, चैलेंजर और डिस्कवरी के बच्चों ने अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें देश भक्ति गीत के साथ सांस्कृतिक विविधता, झांसी की रानी, ऑपरेशन सिंदूर, मराठा साम्राज्य की विजयगाथा से जूड़ी नृत्य नाटिका बहुत जोश पूर्ण और प्रभावशाली थी।डीपीएस के निदेशक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने अपने वक्तव्य में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ जांबाज़ सिपाहियों के त्याग और बलिदान के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हम अपने सैनिकों के शौर्य की बदौलत आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। उन्होंने बच्चों को सत्यमेव जयते के बारे में समझाते हुए बच्चों को अपने जीवन में इस राष्ट्रीय आदर्श वाक्य को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीपीएस के प्रधानाचार्य जे के शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के शहीदों के त्याग और वीरगाथा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का प्राण करने का अवसर है । उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और देश के विकास में योगदान करने का प्रयास करें। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए और भारत जैसे महान देश को आगे बढ़ाने में हम सबको योगदान देना चाहिए।

