कैमूर जिले में व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और जिले में सरकार को सर्वाधिक टैक्स भुगतान करने में बेहतर कार्य करने पर जिले के दो प्रमुख अग्रणी व्यवसायों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगजीवन स्टेडियम भभुआ में सहकारिता मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने प्रशस्ति पत्र व चेक अपने हाथों से देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाणिज्य कर विभाग की ओर से जिले में में सर्वाधिक कर देने मे न्यू कामना ट्रैक्टर के प्रोपराइटर तथा जिले के अग्रणी व्यवसाई तरुण सिंह और हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर निशांत रमन सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने इन्हें भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया। वित्तीय अनुशासन,पारदर्शी कारोबार एवं सरकार को राजस्व देने के प्रति सजगता दिखाने वाले प्रतिष्ठानों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दिया गया हैं।राज्य कर विभाग की यह पहल व्यावसायिक समुदाय को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ टैक्स जागरूकता को भी बढ़ावा देगी। इस

योजना का उद्देश्य अन्य व्यवसायियों और करदाताओं को अधिकाधिक कर भुगतान के लिए प्रेरित करना है।सम्मान योजना के अंतर्गत निर्धारित मानदंडों के आधार पर बिहार मूल्यवर्द्धित कर अधिनियम, 2005 एवं माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के अधीन चयनित करदाताओं व व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया है।जिसके तहत प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई हैं। इस मौके पर जिले के अग्रणी व्यवसाई तरुण सिंह ने कहा कि सरकार की यह पहल व्यवसाईयों को प्रोत्साहित करेगी। युवा उद्योग लगाने के लिए अग्रसर हो। जिले के युवा व कर व्यवसाई निशांत रमन सिंह ने कहा कि सरकार को टैक्स का भुगतान अवश्य करें। सरकार के इस पहल से व्यवसाईयों को खूब प्रोत्साहन मिलेगा।

