
एक अनोखा स्वतंत्रता दिवस समारोह। जी हां आज पूरा देश 79 वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,राष्ट्रीय ध्वज फहराएं जा रहें हैं मिठाइयां बांटी जा रही हैं खुशियां मनाई जा रही हैं,किंतु क्या कभी आपने कभी ऐसा स्वतंत्रता दिवस समारोह देखा है जो डॉक्टर,नर्स,मरीज मिल जुल कर मनाएं हर्ष और उल्लास, के साथ मनाएं और एक दिन के लिए राष्ट्र के नाम पर सब कुछ भूल कर,खुल कर हंसना, खिलखिलाना और सब दुःख दर्द भूल जाना जी हां ऐसा ही स्वतंत्रता दिवस मनाती हैं डॉ0 संगीता कारण। धनबाद के हीरापुर पार्क मार्केट स्थित पार्क क्लीनिक हॉस्पिटल के छत पर ही डॉ0 संगीता कारण ने झंडा फहराया,राष्ट्र गान गाया गया फिर शुरू हुआ तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर लघु नाटिका,नृत्य, संगीत,जैसे कार्यक्रमों ने न सिर्फ सभी को गुदगुदाया बल्कि डॉक्टर,नर्स, मरीज और उपस्थित सभी अतिथियों को तनाव मुक्त कर दिया जो कि तनाव में कम करने वाले लोगों और किसी भी संस्था के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

