
हाइटेंशन,बिजली तार के चपेट में आने से झुलसा युवक। मौके पर हुई मौत। जी हां धनबाद के सोरी टांड़ , सेफ होम कॉलोनी के पास हाइ टेंशन बिजली के तार के गिरने से 27 वर्षीय सज्जाद अंसारी की आज दिनांक 15 अगस्त दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे मौत हो गई।सज्जाद तोपचांची के लोकबाद का रहने वाला है जो सोरी टांड़ के बस्ती में हाइवा से राख भरने के लिए आया हुआ था बताया जाता है कि सज्जाद की पत्नी गर्भवती है और उसके एक तीन साल का बच्चा भी है। घटना स्थल पर प्रशासन भी पहुंच चुकी थी परिजन भी मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

