कोलंबिया के फंडासियन शहर में बुलफाइटिंग फेस्टिवल के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। 35 वर्षीय योवानिस मार्केज सांड को चिढ़ाने के लिए उसकी ओर दौड़े और कलाबाजी करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए सांड ने उन्हें सींग मारकर हवा में उछाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती टक्कर के बाद वह खड़े हुए लेकिन

खून बहने लगा और कुछ ही सेकंड में वे गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह आयोजन “कोरालेजा” कहलाता है, जिसमें आम लोग भी सांड के साथ रिंग में उतरते हैं। कोलंबिया में 2027 से बुलफाइटिंग पर प्रतिबंध लागू होगा, हालांकि इससे पहले भी ऐसे आयोजनों में कई जानें जा चुकी हैं।

