हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते बवाल का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने एक बाइक और झुग्गी नुमा दुकान को आग के हवाले कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही और पत्थरबाजी व लाठी-डंडे चले। हिंसक झड़प में हिंदू समुदाय के 3 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

पुलिस ने एक दर्जन नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी नूंह राजेश कुमार ने बताया कि समय रहते पुलिस पहुंच गई थी, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। फिलहाल इलाके में शांति है लेकिन पुलिस सतर्क बनी हुई है।

