पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को 1xBet मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, ED ने उन्हें इस मामले में समन भेजा था, जिसके बाद वे एजेंसी के समक्ष पेश हुए। 1xBet से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी के आरोपों की जांच चल रही है।

रैना से पूछताछ में एजेंसी यह जानने की कोशिश करेगी कि उनका इस कंपनी या उससे जुड़े लोगों से क्या संबंध रहा है और क्या किसी वित्तीय लेन-देन में उनकी भूमिका रही है।

