अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 70 वर्षीय सिख बुजुर्ग हरपाल सिंह पर बेरहमी से हमला करने के आरोप में एक बेघर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 4 अगस्त को एक गुरुद्वारे के पास हुई, जब हरपाल सिंह टहल रहे थे। हमले में उनकी खोपड़ी की हड्डी टूट गई और मस्तिष्क में गंभीर चोट आई। पुलिस ने 44 वर्षीय बो रिचर्ड विटाग्लियानो को घातक हथियार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसकी जमानत 11 लाख डॉलर तय की है। सिख संगठन ‘द सिख कोलिशन’ ने चिंता

जताई कि पुलिस इसे घृणा अपराध के रूप में जांच नहीं कर रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर धातु की वस्तुएं फेंकी, जिसके बाद आरोपी साइकिल से फरार हो गया। हरपाल सिंह अभी भी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनके भाई ने कहा कि न्याय होना चाहिए और हमले की वजह स्पष्ट होनी चाहिए।

