मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आठ जगहों पर छापेमारी की। लखनऊ में छह और दिल्ली में दो परिसरों की तलाशी ली गई। यह कार्रवाई 2021 में घर और व्यावसायिक संपत्ति खरीदारों द्वारा दर्ज 48 FIR के आधार पर की जा रही है। कंपनी के प्रमोटर पीयूष रस्तोगी, परेश रस्तोगी और दीपक रस्तोगी पिछले चार साल से फरार हैं।

अब तक साक्ष्य के अभाव और नियमों के पालन न करने के कारण कुर्की नहीं हो सकी थी। ईडी इस छापेमारी के जरिए साक्ष्य जुटाकर आगे कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

