लखनऊ में ठाकुर विधायकों की ‘कुटुंब प्रीतिभोज’ बैठक पर सियासी हलचल

लखनऊ में ठाकुर विधायकों की ‘कुटुंब प्रीतिभोज’ बैठक पर सियासी हलचल

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के बीच लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में करीब 40 ठाकुर विधायकों और एमएलसी की डिनर मीटिंग हुई। इसमें बीजेपी, बागी सपा विधायक और राजा भैया भी शामिल रहे। बैठक की मेजबानी बीजेपी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने की, जिसे ‘कुटुंब परिवार’ नाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, हर सत्र में इस तरह की ठाकुर विधायकों की बैठक का प्लान पहले से तय रहता है। हालांकि, आयोजकों का कहना है कि यह महज पारिवारिक भोज है, राजनीति से जुड़ा नहीं। फिर भी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच इतनी बड़ी संख्या में ठाकुर नेताओं का एक मंच पर आना, भविष्य की सियासत के संकेत माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *