सदर प्रखंड के ग्राम इशाकपुर में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पाकुड़ मुफ्फसिल पुलिस ने राज कुमार भगत, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता पप्पु भगत, सा० मंसूरी टोला, थाना पाकुड़ नगर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ पकड़ा। इस संबंध में पाकुड़ मु0 थाना काण्ड संख्या 202/2025, दिनांक 12.08.2025, धारा 21ए/22ए एन.डी.पी.एस. एक्ट-1985 के अन्तर्गत राज कुमार भगत, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता पप्पु भगत, सा० मंसूरी टोला, थाना पाकुड़ नगर एवं, मैमुर शेख, पिता सनाउल्लाह शेख, ग्राम शैतानखाना, ईशाकपुर, थाना पाकुड़ (मु0), दोनों जिला पाकुड़ के विरूद्ध दर्ज किया गया है। काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार भगत को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। काण्ड के दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर शाहीन अख्तर, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता जैनुल शेख, ग्राम ईशाकपुर, थाना पाकुड़ (मु0), जिला पाकुड़ को चोरी की सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। तत्पश्चात उक्त मोटरसाईकिल की जाँच के क्रम में पाया गया कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संबंध में पाकुड़ मु0 थाना काण्ड संख्या 203/25, दिनांक 12.08.2025, धारा 317(5)/338/336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

