पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के बिरग्राम गांव में मंगलवार देर रात एक ओवरलोड बालू लदा ट्रक पुल के नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक (WB 65 C 4811) राजमहल से गंगा का बालू लेकर हिरणपुर की ओर जा रहा था। बिरग्राम गांव के बाहर पुल के पास एक ट्रेलर को साइड देने के दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और रात का समय होने के कारण चालक ने वाहन को संभाल नहीं सका। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर रेलिंग नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस

घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, ट्रक को भारी नुकसान हुआ और उसमें भरा बालू नीचे गिर गया। चालक और खलासी ने समझदारी से अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

