
राजस्थान के जालोर के उम्मेदाबाद गांव में पेट्रोल पंप पर सो रहे 35 वर्षीय श्रद्धालु लालाराम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। ट्रैक्टर चालक तेल भरवाकर निकलते वक्त लालाराम के ऊपर से गुजर गया और फरार हो गया। घायल को साथी जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर भेजा। ट्रॉमा सेंटर में न स्टाफ मिला, न इलाज, और आधे घंटे बाद लालाराम की मौत हो गई। लालाराम देवासी समाज के साथ रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अकेले मजदूरी कर जीवन यापन करता था। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर ड्राइवर पर मामला दर्ज किया है। पीएमओ ने कहा कि आरोपों की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

