मारवाड़ी युवा मंच का तिरंगा धमाल। 

मारवाड़ी युवा मंच का तिरंगा धमाल। 

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा 13 अगस्त को भव्य “विशाल तिरंगा शोभायात्रा” का आयोजन किया गया, जिसने पूरे झरिया शहर को राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम मंदिर, झरिया से हुआ, जहां से हजारों की संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी तिरंगे की शान के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। कोयलांचल के विभिन्न विद्यालयों — किड्स गार्डन झरिया, शिशु विहार बस्ताकोला, जेएसएम डीएवी भागा, मॉडल स्कूल झरिया, बालिका विद्या मंदिर झरिया, यशोमति श्री विद्या निकेतन झरिया, लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर झरिया, मारवाड़ी विद्यालय, झरिया, विवेकानंद विद्यालय, बनियाहीर — ने शोभायात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई। शोभायात्रा में इंटर-स्कूल बैंड प्रतियोगिता और झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के रंग बिखेरते हुए अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। बैंड प्रतियोगिता में — प्रथम स्थान — विवेकानंद विद्यालय, बनियाहीर द्वितीय — मारवाड़ी विद्यालय, झरिया तृतीय — मॉडल स्कूल, झरिया। झांकी प्रतियोगिता में — प्रथम — यशोमति श्री विद्या निकेतन, झरिया, द्वितीय — बालिका विद्या मंदिर, झरिया, तृतीय — लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, झरिया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 200 मीटर लंबा तिरंगा रहा, जिसे केमिस्ट्री सेंटर, झरिया के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ थामकर नगर भ्रमण किया। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट झरिया से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *