अहमद पटेल के बेटे फैसल ने मोदी सरकार की तारीफ की, बोले- देश सुरक्षित हाथों में | 

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने मोदी सरकार की तारीफ की, बोले- देश सुरक्षित हाथों में | 

कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने मोदी सरकार की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी, एस. जयशंकर, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसी मजबूत लीडरशिप के सुरक्षित हाथों में है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने सेना के साहस और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

विदेश मंत्री जयशंकर के प्रति भी उन्होंने सम्मान जताया। हालांकि फैसल ने राहुल गांधी को मेहनती नेता बताया, लेकिन कांग्रेस में कुछ सीनियर नेताओं के खराब सलाहकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने शशि थरूर, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, दीपेंद्र हुड्डा और सचिन पायलट जैसे नेताओं की तारीफ की। भरूच सीट पर टिकट न मिलने से वह पहले नाराज थे, लेकिन अब साफ किया कि कांग्रेस से कोई गिला नहीं, सिर्फ सार्वजनिक जीवन से ब्रेक लिया है। कांग्रेस को उन्होंने अपना परिवार बताया और कहा कि वह इंसानियत के लिए काम करते रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *