दिल्ली के Constitution Club of India में उस समय हंगामा सा माहौल बन गया, जब अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ एक शख्स ने सेल्फी लेने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, वह व्यक्ति जया बच्चन के पास आकर बिना अनुमति के मोबाइल कैमरा आगे बढ़ाने लगा। इस पर जया बच्चन नाराज़ हो गईं और उन्होंने तुरंत उसे धक्का देकर पीछे हटाते हुए कहा – “क्या कर रहे हो आप?” यह वाकया देखते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए और उस व्यक्ति को दूर

कर दिया। जया बच्चन अपनी बेबाकी और स्पष्ट रुख के लिए जानी जाती हैं, और इस घटना में भी उन्होंने बिना झिझक अपनी प्रतिक्रिया दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

