
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कोई भी बेसिक स्कूल बंद नहीं किया जाएगा और सभी स्कूल पूर्ववत संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकन की आयु घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि राष्ट्रीय मानक के अनुसार कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 6 वर्ष और कक्षा 8 तक 14 वर्ष होना अनिवार्य है। इसी आधार पर शिक्षा के अधिकार कानून के तहत बच्चों को आठवीं तक की अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 1 करोड़ 5 लाख छात्र नामांकित हैं, जिन्हें लगभग 3,38,000 शिक्षक और 1 लाख से अधिक शिक्षामित्र पढ़ा रहे हैं। वर्तमान में शिक्षक-छात्र अनुपात 1:35 और 1:30 है, जिसे और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य जारी है।

