
हैदराबाद में भारी जलप्रवाह के चलते प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मूसरमबाग पुल, चादरघाट कॉजवे और जियागुडा 100 फीट रोड को बंद कर दिया है। दरअसल, हिमायत सागर झील के पांच गेट खोलने के बाद मूसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा पैदा हो गया है। जल विभाग और आपदा प्रबंधन टीम हालात पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे बंद किए गए मार्गों पर आवागमन न करें। फिलहाल, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है और प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।

