मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में सुर्खियों में हैं। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी उनसे मिलने अनंत सिंह के घर पहुंचे। बातचीत के बजाय अनंत सिंह उन्हें अपने भैंसों का तबेला दिखाने ले गए और अलग-अलग नस्ल की भैंसों का बखान करने लगे। दोनों की यह मुलाकात और तबेला टूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सियासी हलकों में चर्चा है कि इस मुलाकात में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट पर बात हुई

होगी। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान भी किया—इस बार मोकामा से पत्नी की जगह वे खुद जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। रक्षाबंधन के दिन वे सीएम नीतीश से मिल चुके हैं और हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं।

