क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगेज की सगाई 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगेज की सगाई 

पुर्तगाल और अल नसर के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगेज से सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर दोनों के हाथों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा— “हां, मैं आपसे प्यार करती हूं… इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।” रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी मुलाकात स्पेन के गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना काम करती थीं। 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। दोनों के 4 बच्चे हैं— एवा मारिया और मातेआ (2017), बेला एस्मेराल्डा (2022) और रोनाल्डो के बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर (2010)। रोनाल्डो अपने करियर में 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं और वर्तमान में सऊदी प्रो लीग में अल नसर के लिए खेल रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *