प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सांसदों के लिए बनाए गए 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब 180 सांसद एक साथ रह सकेंगे और उन्हें नए आवास में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना को सांसदों के बेहतर रहने और कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

