दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च के दौरान TMC की महिला सांसद मिताली बाग अचानक बेहोश हो गईं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौके पर पहुंचे और तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सांसद मिताली बाग की तबीयत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने न केवल उनका सहारा दिया, बल्कि प्रदर्शन में शामिल अन्य

सांसदों और समर्थकों का मनोबल भी बढ़ाया। यह घटना विपक्ष के संघर्ष और एकजुटता की मिसाल बनी।

