दिल्ली में चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान महिला सांसद महुआ मोइत्रा, सुष्मिता देव और मिताली बाग ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को कूदने की कोशिश की। विपक्षी नेताओं ने लोकतंत्र की आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महुआ मोइत्रा का यह साहसिक कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वे

बैरिकेड पर चढ़कर मार्च जारी रखने की कोशिश कर रही हैं। इस प्रदर्शन ने राजधानी की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है।

