जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एसपी ने की पुष्टि |

जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एसपी ने की पुष्टि |

देवघर के नावाडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। एसपी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, सूर्या को गिरफ्तार कर जांच के लिए जिरली समारी पहाड़ी ले जाया गया, जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ। जवाबी कार्रवाई में सूर्या मारा गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, क्षेत्र में आम लोगों की एंट्री रोक दी गई।

सूर्या की मां ने पुलिस वैन के आगे खड़े होकर रोका, जबकि उसकी पत्नी पहले ही अनहोनी की आशंका जता चुकी थी। ललमटिया के डकैता गांव निवासी सूर्या पूर्व भाजपा नेता थे और बाद में जेएलकेएम से चुनाव लड़े थे। उन पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें ईसीएल गोलीकांड और ट्रक जलाने की घटनाएं शामिल थीं। एसपी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *