रामभक्त सेवा दल ने बंगाली कैलेंडर के अंतिम सोमवारी पर बांटी खीर |

रामभक्त सेवा दल ने बंगाली कैलेंडर के अंतिम सोमवारी पर बांटी खीर |

जिले के तोड़ाई ग्राम में श्री श्री 108 अखिलेश्वरनाथ शिव मंदिर में रामभक्त सेवा दल द्वारा बंगाली कैलेंडर के अंतिम सोमवार को खीर का वितरण भक्तों के बीच किया गया। इस आयोजन में हिरणपुर प्रखंड के अध्यक्ष अमित सिंह तथा समिति के सभी सदस्य सक्रिय दिखे। मौके पर जिला परिषद सदस्य सह प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल एवं प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह पहुंचकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का सेवा कार्य संगठन के द्वारा हमेशा किया जायेगा। भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर संजय मंडल, मंटू गुप्ता, मितलेश भगत, तूफ़ान दास, पवन दास, राजू दास, राहुल सिंह, प्रेम मंडल, सुदय मंडल उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *