दिल्ली में सोमवार को विपक्षी INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी ने कहा कि INDIA

गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस लड़ाई को सड़क से संसद तक जारी रखा जाएगा। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मार्च को रोकने की बात कही। इस दौरान जगह-जगह विपक्षी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

