उत्तर प्रदेश में मकबरा मंदिर विवाद सोमवार को उग्र हो गया। मठ मंदिर संघर्ष समिति के बैनर तले भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल और पूर्व विधायक विक्रम सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने डाक बंगले से मकबरा स्थल तक जुलूस निकाला और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं हिंदू महासभा के प्रांत उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी 300 भक्तों के साथ मकबरा परिसर में प्रवेश कर आरती-पूजन कर बैठे। इसी दौरान मकबरे के अंदर बनी दो मजारों को तोड़ने की घटना हुई। मौके पर लगभग 2000 की संख्या

में हिंदू पक्ष और 1500 की संख्या में मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए। मुस्लिम पक्ष की ओर से पथराव भी हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंदू पक्ष का कहना है कि वे पूजा-अर्चना करने के बाद ही लौटेंगे।

