दिल्ली में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक की मौत, ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक की मौत, ड्राइवर हिरासत में

राजधानी दिल्ली में लुटियंस इलाके के पास तेज रफ्तार थार ने मौत का तांडव मचा दिया। 11 मूर्ति से कुछ दूरी पर यह SUV दो लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला टायर निकलकर सड़क पर जा गिरा, लेकिन गाड़ी पलटी नहीं। गाड़ी में अकेला मौजूद चालक को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। वाहन के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, जिनकी जांच हो रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। पता चला है कि इस थार का 1 अगस्त को ओवरस्पीडिंग का चालान भी हुआ था। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *