वाराणसी में क्रिकेट मैच की प्रैक्टिस के दौरान एक खास मुलाकात सुर्खियों में आ गई। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह से मिलने के लिए सांसद प्रिया सरोज खुद ग्राउंड पर पहुंचीं।

इस दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात और बातचीत हुई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। प्रिया सरोज के रिंकू सिंह से मिलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसकों ने इस मुलाकात को खेल और राजनीति के मेल का अनोखा उदाहरण बताया है।

