घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मामूली तेजी के साथ हरे निशान में शुरुआत की, जिससे लगातार चार दिनों से चल रही शुरुआती गिरावट का दौर थम गया। बीएसई सेंसेक्स 27.57 अंकों की बढ़त के साथ 79,885.36 पर और एनएसई निफ्टी 8.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,371.50 पर खुला। सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, 11 लाल निशान में और टाटा स्टील के शेयर बिना बदलाव खुले। सबसे अधिक तेजी एसबीआई में 1.05% रही, जबकि एनटीपीसी, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस में भी

मजबूती देखी गई। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 0.90% गिरा और एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स व एचसीएल टेक में भी कमजोरी रही। निफ्टी 50 की 50 में से 34 कंपनियों ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेत और बैंकिंग शेयरों की मजबूती से शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुझान आया है।

