उत्तरकाशी के धराली गांव में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने एक भावुक कर देने वाला पल आया। अहमदाबाद की धनगौरी बरौलिया, जो अपने परिवार संग गंगोत्री दर्शन के लिए आई थीं, 5 अगस्त की भीषण आपदा में यहां फंस गईं। चारों ओर तबाही और भय के बीच, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में

राहत कार्य शुरू हुए और रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार को धनगौरी ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़कर उसका एक टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधा और कहा—”मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं, जिन्होंने भाई बनकर हमारी रक्षा की है।” यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया—आपदा के मलबे में मानवता, भरोसा और भाईचारे की अद्भुत मिसाल जन्म ले चुकी थी।

