इजरायल ने गाजा शहर में अल-शिफा अस्पताल के बाहर अल जज़ीरा के प्रेस कैंप पर हमला किया, जिसमें चैनल के 5 पत्रकार मारे गए। मृतकों में संवाददाता अनस अल-शरीफ और मोहम्मद क़रीक़ेह, कैमरामैन इब्राहिम ज़हीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफ़ल शामिल हैं। अल जज़ीरा के अनुसार, ये सभी अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर प्रेस तंबू में रह रहे थे। इजरायली सेना ने अनस अल-शरीफ को निशाना बनाने की बात स्वीकारते हुए आरोप लगाया कि वह पत्रकार होने का नाटक कर रहा था और हमास

के आतंकवादी सेल का प्रमुख था। IDF ने दावा किया कि अल-शरीफ ने इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर रॉकेट हमले किए थे। इजरायल ने खुफिया दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि वह अल जज़ीरा से जुड़ा हमास कार्यकर्ता था। सेना ने चेतावनी दी कि “प्रेस का बिल्ला आतंकवाद के लिए ढाल नहीं बन सकता।” इस घटना से मीडिया कर्मियों की सुरक्षा और युद्ध क्षेत्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठे हैं।

