दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुई, जब आसिफ और उनके पड़ोसी के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों उज्जवल और गौतम को गिरफ्तार किया है,

जिन्होंने आसिफ की हत्या की है। हत्या का कारण पार्किंग विवाद ही है, और पुलिस आगे की जांच जारी है। आसिफ की पत्नी शाइना ने बताया कि इससे पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर आरोपियों का उनके पति से झगड़ा हुआ था।

