बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौराधाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देवी सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले जानकी मंदिर के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की और स्थानीय जनता को संबोधित किया। पुनर्विकास

परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

