कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव के समीप अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया, वहीं सूचना मिलते ही भाजपा विधायक भरत बिन्द सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज की घटना बड़ा दुखद है। मृतक किसान बिन्द बनारस गए हुए थे जहां से गंगा जल भरकर अपने घर लौट रहे थे तभी लौटने के

क्रम में चांद थाना अंतर्गत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई,मृतक की पहचान श्याम सुंदर बिन्द के पुत्र किसान बिन्द के पुत्र उम्र 24 वर्ष बताई जा रहे हैं। जो बेहद गरीब परिवार से आते हैं वही सरकार के तरफ से मुआजे की राशि है जल्द से जल्द उनके परिजनों को सौंप दी जाएगी.पीड़ित परिवार को जो भी आर्थिक मदद होगा उसे हम पूरा करेंगे। वहीं इस मामले पर चैनपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आसपास सीसी फुटेज से लगाए गए हैं उसे खंगाला जा रहा है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी, वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों को सूचना मिलते हैं परिवार में मातम छा गया।

