माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में स्वच्छता को लेकर साफ सफाई अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांश कुमार शशि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत चंद्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, सचिव जिला विधिक सेवा

प्राधिकार रुपा बंदना कीरो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सादिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास के अलावे सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं दर्जनों न्यायालय कर्मी मौजूद थे ।

