स्वच्छता की दृष्टि से न्यायालय परिसर में महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड की व्यवस्था की गई है। इस मामले में डी एल एस ए सचिव रूपा वंदना किरो ने बताया कि जिन महिलाओं को सैनेट्री पैड की आवश्यकता होगी वे आटोमेटिक सैनेट्री पैड वेडिंग मशीन से पांच रूपए का सिक्का डालकर सैनेट्री पैड प्राप्त कर सकती है। इसके अलावा

जिन महिलाओं के पास पैसे नहीं हैं वे मुफ्त में भी सैनेट्री पैड प्राप्त कर सकती हैं इसके लिए अलग से मशीन की व्यवस्था की गई है। डी एल एस ए सचिव रूपा वंदना किरो ने यह भी बताया कि सैनेट्री पैड के निपटान के लिए भी एक अलग मशीन लगाई गई है।

