शनिवार को पावन रक्षा बंधन पर्व के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष साबरी पाल की नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष साम्पा सहा, नगर मंत्री प्राची चौधरी एवं पार्वती समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने

थाना प्रभारी बबलु कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं समस्त पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार एवं भाईचारे का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल रक्षा बंधन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बना बल्कि समाज में सुरक्षा एवं सौहार्द का भी सशक्त संदेश प्रसारित किया।

