
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद अपने पुराने अंदाज़ में एक बार फिर सियासी मैदान में लौट आए हैं। रिहाई के तुरंत बाद अनंत सिंह ने पटना से मोकामा तक भव्य रोड शो निकाला। इस रोड शो में उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वे खुद चुनाव लड़ेंगे और अगर जेडीयू से टिकट मिला तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके ही गढ़ में मात देंगे। पंचमहल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाया और राजनीतिक वापसी का ऐलान किया। प्रशासन ने भी रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। फिलहाल अनंत सिंह की यह सक्रियता आने वाले विधानसभा चुनाव में एक नए समीकरण का संकेत दे रही है।

