उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 5 महीने पहले पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस केस में वांछित दो बदमाश – राजू उर्फ रिजवान और संजय उर्फ अकील – पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई, जिसमें मुठभेड़ के दौरान दोनों ढेर हो गए। एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया था और सरकार पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बना था। अब इस एनकाउंटर को न्याय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

