एक हफ्ते से बाढ़ की समस्या झेल रहे आम नागरिकों को अब राहत होने लगी है। गंगा यमुना के जलस्तर में दो दिनों से जारी गिरावट गुरुवार को भी कायम रही। जलस्तर 84 मीटर खतरे के निशान से नीचे आया है । हालांकि, अभी भी समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हुआ है। बिजनौर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चल रहा है,

जिसे देखते हुए प्रयागराज प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं । प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सभी विभागों को अपनी तैयारियों को उसी प्रकार रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं ।

