उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बच्चों को संस्कारों से जोड़ते हुए “ग से गणेश” पढ़ाया, जबकि समाजवादी पार्टी ने “ग से गधा” की शिक्षा दी। अब ये PDA के नाम पर बच्चों को क्या सीखा रहे हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने यह बयान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया, जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर संस्कृति और मूल्यों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

भाजपा का एजेंडा राष्ट्र निर्माण है, जबकि विपक्ष केवल सत्ता की भूख में बच्चों के भविष्य से खेल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को सही संस्कार देने वालों के साथ खड़े हों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। यह बयान भाजपा की ‘संस्कृति और शिक्षा’ आधारित राजनीति को फिर से केंद्र में लाने की कोशिश मानी जा रही है।

