दुनिया को चौंकाते हुए 20 वर्षीय डेनियल जैक्सन ने Free Republic of Verdis नाम से एक नया देश बना लिया है! यह देश क्रोएशिया और सर्बिया के बीच डेन्यूबह नदी के किनारे जंगल में स्थित 125 एकड़ जमीन पर बसा है, जिसे “पॉकेट थ्री” कहा जाता है – एक ऐसा इलाका जिस पर किसी देश का दावा नहीं है। डेनियल, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के हैं और पेशे से डिजिटल डिजाइनर हैं, ने 14 साल की उम्र में इसका सपना देखा था। 2019 में उन्होंने इसकी घोषणा की। आज वर्डिस का अपना झंडा, कैबिनेट,

वेबसाइट और 400 से ज्यादा नागरिक हैं। आधिकारिक भाषाएं अंग्रेज़ी, क्रोएशियाई और सर्बियाई हैं, जबकि मुद्रा यूरो है। हालांकि, 2023 में क्रोएशियाई पुलिस ने डेनियल को हिरासत में लेकर देश से निष्कासित कर दिया। फिर भी वह वर्डिस की सरकार चला रहे हैं और भविष्य में लोकतांत्रिक चुनाव कराने की योजना भी बना रहे हैं।

